गगन पंचाल, कल्याणपुरा थाना कल्याणपुरा के नए थाना प्रभारी के रूप में आज पुलिस निरीक्षक किशोरीलाल डांगी ने अपना पदभार ग्रहण किया। झाबुआ लाइव से चर्चा में नवागत थाना प्रभारी ने कहा कि इस क्षेत्र से परिचित हूं। इसलिये कार्य करने में दिक्कत नहीं होगी। अगर कोई फरियादी अपनी समस्या लेकर आएगा तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी उसकी बात सुनकर उचित कार्रवाई की जाएगी, अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी डांगी ने कहा कि पुलिस को लेकर जनता के मन मे जो डर रहता है उसे दूर किया जाएगा एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए जल्द ही क्षेत्र से जो ग्रामरक्षा समिति है। उनकी बैठक ली जाएगी रक्षा समिति के सहयोग से आगामी त्योहारो में कोई बाधा ना आए उसकी व्यवस्था करेंगे। आमजन में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बना रहे और अपराधियों में कानून का डर बना रहे और की यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा। ) Post navigation अधिकारियों-नागरिकों ने पौधारोपण कर लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प मूसलाधार बारिश से खेत हुए जलमग्न, किसानों में मायूसी