रितेश गुप्ता@थांदला आगामी त्योहारों के मद्देनजर एवं नवरात्रि पर्व के प्रारंभ पर थांदला पुलिस द्वारा एसडीओपी एमएस गवली के मार्गदर्शन में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ ही नगर के विभिन्न गरबा पंडालों पर रुक कर गरबा समिति को शासन द्वारा निर्धारित निर्देशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया। फ्लैग मार्च स्थानीय पुलिस थाना परिसर से प्रारंभ होकर अंबे माता मंदिर गरबा प्रांगण, होते हुए नगर के विभिन्न गरबा पांडालो एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर उन्हें पुलिस थाना परिसर पहुंचा। Post navigation जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला ने सभी जिला व मण्डल पदाधिकारीयो के इस्तीफे अस्वीकारते हुए पुनः दायित्व सौपे शुभ मुहूर्त में मातारानी की हुई स्थापना शासन की गाइड लाइन अनुसार होगा गरबा रास