रितेश गुप्ता, थांदला

थांदला-पेटलावद मार्ग पर भैरोघाट के समीप एक बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । परिजनों एवं पुलिस के अनुसार आज 38 वर्षीय युवक गुरु शैतान मोरी निवासी शिवगढ़ कल रात अपने घर से निकला था जिसके पश्चात भैरोघाट पर बाइक से असंतुलित होकर गिर गया व सर में गंभीर चोट आने से मौके पर मौत हो गई। रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी। थांदला पुलिस मौक़े पर पहुँची व मर्ग क़ायम कर मामला जाँच में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *