आरिफ हुसैन@चन्द्रशेखर आज़ाद नगर नगर के नया बाजार में सोमवार दोपहर 2 बजे के करीब आपसी लेन-देन के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। एक्स पक्ष द्वारा अन्य गांव के कई लोगो को लाने से नगर में अफरा तफ़री का माहौल बन गया । विवाद में एक पक्ष के एक युवक को सर पर चोट आई वही दूसरी ओर भी एक 22 वर्ष का युवक भी गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज दाहोद में चल रहा है। थाना प्रभारी विजय कुमार देवड़ा ने बताया कि नगर में हुई घटना को लेकर पुलिस के पास अभी तक दोनो पक्षो मे से किसी ने भी रिपोर्ट दर्ज नही की है। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच कर पुछताज की जा रही है। प्रशासन की अनदेखी से हो सकती है नगर की फिजा खराब – दोपहर में हुए विवाद में भले ही दोनों पक्षों की ओर से प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है लेकिन दोनो पक्षों में हुए विवाद के समय नगर में अफरा-तफरी का माहौल बन चुका था और यदि इस और प्रशासन द्वारा अनदेखी की गई तो आने वाले दिनों में मामले से नगर की फिजा भी खराब हो सकती है क्योंकि विवाद में एक युवक गंभीर घायल है। Post navigation प्रदेश में 19 माह के बाद 15 नवंबर से फिर से खुले आंगनवाड़ी केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ और संसाधनों की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं अधूरी,डेढ़ माह पूर्व भाजपा भी कर चुकी मांग अब तक अधूरी