मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ यह समय हिंदू एवं मुस्लिम तथा बोहरा जमात के विभिन्न तीज त्योहारों का चल रहा है। आगामी दिनों में हिंदू मुस्लिम समाज के ढोल ग्यारस अनंत चौदस तथा मुहर्रम के ताजिया विसर्जन होना है। इस कार्यक्रम में सामाजिक सामंजस्य एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं कस्बे में शांति व्यवस्था कायम बनी रहे इसके लिए आम्बुआ थाना प्रभारी विकास कपिस ने शांति समिति एवं सुरक्षा समिति की संयुक्त बैठक बुलाई थाने पर उपस्थित सदस्यों ने अपनी समस्याएं रखी हिंदू मुस्लिम समाज के युवाओं ने आगामी त्योहार पर भाईचारा बनाए रखने का विश्वास व्यक्त करते हुए डोल ग्यारस एवं अन्नत चौदस तथा तजिए जुलूस का समय एवं जुलूस के मार्ग पर विचार विमर्श किया। थाना प्रभारी द्वारा पुलिस की माकुल व्यवस्था करने का आश्वासन दिया तथा नगर वासियों से सहयोग की अपेक्षा की। Post navigation सहकारी संस्था की वार्षिक साधारण आमसभा संपन्न केशव नगर गणेशोत्सव में क्रिकेट मैच में महिलाओं ने मारे चौके-छक्के