पियुष चन्देल, अलीराजपुर

आलीराजपुर के मध्य स्थित केशवनगर कॉलोनी में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी स्वरूप क्षीरसागर ने बताया कि प्रतिदिन आरती व महा प्रसादी के साथ साथ विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम ओर प्रतियोगिताएं कार्यक्रम पंडाल में आयोजित की जा रही हैं, जिसमे महिला,पुरुष और बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।सोमवार को रात्रिकालीन महिला क्रिकेट स्पर्धा का शानदार आयोजन हुआ, जिसमें चार टीमों ने हिस्सा लिया। स्पर्धा में अनेक महिलाएं युवतियां ऐसी थी, जिन्होंने पहली बार हाथ मे बल्ला थामा ओर गेंदबाजी की। मैच में महिलाओं  ने जमकर बल्लेबाजी करते हुए चौके छक्के उड़ाए। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी ओर मैच का लुत्फ उठाया।ओर महिला का तालियां बजा कर उत्साहवर्धन किया। मैच की कॉमेंट्री शेलेन्द्र वाणी ने की।
इससे पूर्व जलेबी खाओ, कुर्सी रेस, बाधा दौड़ प्रतियोगिता आदि सहित अनेक आयोजन भी सम्पन्न हुए, जिसमें कॉलोनी के बच्चो, पुरुषों व महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *