आरीफ हुसैन@ चंद्रशेखर आजाद नगर नगरीय निकायों में कोविड अनुकूल व्यवहार को प्रोत्साहित किए जाने के संबंध में स्थानीय नगर परिषद में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर, सीएमओ इकबाल मनिहार की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष निर्मला डावर ने तीसरी लेहर से कैसे बचा जाए इसको लेकर व्यपारियो से अपील करते हुए कहा कि कोरोना जैसी भयावह बीमारी से बचने के लिए कोविड-19 के नियमो का पालन करे मास्क जरूर लगाए अपनी दुकानों का संचालन करते समय स्वयं व ग्राहकों को भी मास्क लगाने का कहे साथ ही वेक्सिनेशन के लिए भी प्रेरित करे। ज्यादा भीड़ ना होने दे। आप लोगो ने देखा है कि कोरोना वायरस जैसी इस भयावह बीमारी से नगर के कुछ व्यापारी इस बीमारी का शिकार हुए थे जिनकी म्रत्यु हो चुकी है। जिसका मुझे बड़ा दुःख है में आप सभी व्यापारियों से अनुरोध करती हूं कि कोविड-19 की तीसरी लेहर एवं डेल्टा प्लस से बचना है तो कोविड के नियमो का पालन करना होगा तभी हम सब मिलकर स्वयं को ओर अपने परिवार व पूरी नगर परिषद को सुरक्षित कर पाएंगे। कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए व डेल्टा प्लस की घातक बीमारी से बचाव हेतु समस्त व्यापारी बंधु कोविड-19 अंतर्गत अपने व्यापार का संचालन करें जिसमें बिना मास्क वाले ग्राहक को मास्क लगाने की सलाह दे दुकान में अधिक भीड़-भाड़ ना होने दें साथ ही वैक्सीनेशन हेतु ग्राहकों को सलाह दें इन सभी आवश्यक नियमों का पालन कर व्यापारी स्वतंत्र रूप से अपना व्यापार संचालन करें। व्यापारी संघ की ओर से व्यापारियों ने यह रखी मांगे प्रशासन इस करोना कॉल में कोई भी निर्णय व्यापारियों की सहमति से लेवे एवं प्रशासन भी व्यापारियों का पूरा सहयोग करने हेतु तैयार है, व्यापारी प्रतिनिधि अजय जायसवाल, हुजैफा असद, अली असगर व यशवंत जैन ने यह मांग रखी की प्रशासन कोई भी सख्त कार्रवाई करने के पूर्व व्यापारी बंधु को पहले हिदायत दे उसके पश्चात कोई व्यापारी प्रशासन का सहयोग ना करता हो तो उस पर चालानी कार्रवाई की जाए। इस मीटिंग में सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष ने प्रशासन से कंधे से कंधा मिलाकर चलने का प्रशासन को आश्वासन दिया। बैठक में यह रहे मौजूद – सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नितिन शाह, सचिव निर्मल जायसवाल, संगठन संरक्षक मनीष शुक्ला, याकूब खत्री योगेश जैन व शब्बीर बाबूली की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। अंत मे जिन व्यापारियों की कोरोना के चलते म्रत्यु हो गई उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। Post navigation फर्म के मालिक पर एक दर्जन आरोपियों ने किया प्राणघातक हमला, युवक गम्भीर पूर्व विधायक माधोसिंह डावर व नपं अध्यक्ष निर्मला डावर ने लगवाया कोरोना टिके का दूसरा डोज; जनता से की अपील