जितेंद्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत शुक्रवार शाम को उस समय सनसनी फैल गई जब घटवानी ग्राम के ईडी पिता गणपत का शव कुएं में तैरते दिखाई दिया। नानपुर थाना प्रभारी रमेश सोलंकी ने बताया कि 27 तारीख से घर से निकल गई थी दो दिनों तक परिजनों के द्वारा खोजबीन की गई थी व 29 तारीख को गुमशुदगी की रिपोर्ट करने आये थे रिपोर्ट दर्ज करने के बाद परिजन घर पहुंच ही रहे थे कि खबर मिली कि ग्राम के एक कुएं में लाश मिली तैर रही है। उसके बाद नानपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची व युवती ईडी के शव को कुएं से निकाला। अब पुलिस इस जांच में आगे बढ़ रही है कि युवती इडी की हत्या की गई है या आत्महत्या की है। शव को नानपुर स्वस्थ केंद्र पर पीएम नहीं होने से जिला मुख्यालय पर शव परीक्षण के लिया लाया गया। ) Post navigation धारा 165 व 172 मसले पर विवाद के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्पष्ट की सरकार की स्थिति स्पीड इलेवन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में होगी इनामों की बारिश, पहला इनाम 31,111 रुपए, टूर्नामेंट का आगाज कल से