झाबुआ Live के लिए ” मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । मेघनगर के शेरानीपुरा मोहल्ले मे अब से थोड़ी देर पहले घास से लदी एक ट्रेकटर ट्राली ” सड़क के ऊपर से गुजर रहे तारों की चपेट मे आ गयी ओर धु धु कर जलने लगी । यह घटनाक्रम शीतलामाता रोड पर हुआ । नगर परिषद मेघनगर के पास आग बुझाने का साधन ना होने से झाबुआ नगर पालिका से फायर वाहन आया ओर आग पर काबू पाया । इस दोरान एक घंटे का समय हो चुका था नतीजा घास ओर ट्राली बुरी तरह जल गयी । इस घटना के बाद यह सवाल फिर खड़ा हो गया कि जिले के सबसे बड़े रेल्वे स्टेशन; औद्योगिक एरिया ओर बड़ा व्यापारिक सेंटर होने के बावजूद फायर ब्रिगेड ना होना चिंता का विषय है । Post navigation मन लगाकर पढ़ाई कर प्रथम आने पर विद्यार्थियों को सरपंच देंगे नकद इनाम 28 को जियोस समीक्षा करेंगे प्रभारीमंत्री विश्वास सारंग