झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- भगोरिया पर्व पर तारखेडी हाट में जमकर उत्साह देखा गया तारखेडी भगोरिया में हजारों ग्रामीणों ने उत्साह के साथ शिरकत की। इस अवसर पर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रहे रिटायरमेंट पीएचई के प्रमुख अभियंता जीएस डामोर पेटलावद विधानसभा के भगोरिया में अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज करवाई। आज तारखेड़ी भगोरिया में भी जीएस डामोर मित्र मंडल द्वारा विशाल गेर निकाली गई। जीएस डामोर मित्र मंडल की गेर का तारखेड़ी के ग्रामीणों ने जमकर स्वागत किया। नगर में गेर निकली जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। जमकर बजाई मांदल और थिरके डामोर- तारखेडी भगोरिया में जीएस डामोर ने 26 मांदलों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ गेर निकाली। उसके बाद जमकर मांदल बजाई और ग्रामीणों के साथ मांदल की थाप पर थिरकते नजर आए। गेर में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजमेरसिंह भूरिया, निलेश मीणा, जनपद सदस्य ओप्रकाश राठौर, अनसिंह दायमा, तोलिया दायमा उपस्थित रहे। कांग्रेसियों ने दिखाया दम- तारखेड़ी भगोरिया में सांसद प्रतिनिधि प्रदीपसिंह तारखेड़ी के नेतृत्व में गेर निकाली गई जिसमें सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा, संरपच जुवानसिंह डामर, तेजु संरपच कठोरसिंह तारखेडी आदि उपस्थित थे। Post navigation झिरी बगास्या भगोरिया में कांग्रेसियों ने निकाली विशाल गेर भगोरिया हाट को उत्सव की तरह मनाया अंचलवासियों ने, दिनभर मांदल व बांसुरी की सुनाई दी धुन