झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- झकनावदा-प्रसिद्ध तीर्थ झिरी बगास्या में पहली बार लगे भगोरिया हाट में ग्रामीणों मे खासा उत्साह देखा गया, यहां पर ग्रामीणों और युवक-युवतिया टोलियों के रूप में घूमते रहे और भगोरिया का आनंद लिया। कांग्रेस ने निकाली विशाल गेर- झिरी भगोरिया में कांग्रेस ने विशाल गेर निकाली जिसमें 40 से अधिक ढोल मांदल लेकर ग्रामीण गेर में पहुंचे। पेटलावद के पूर्व विधायक वालसिह मेडा और जिला पंचायत सदस्य मालू डामर के नेतृत्व में विशाल गेर निकाली दोनो ही नेताओं ने जमकर मांदल बजाई और ग्रामीणो को थिरकाया। आकर्षण का केन्द्र रहे मालू डामर जिला पंचायत सदस्य मालू डामर अपनी पारपंरिक आदिवासी वेशभूषा में भगोरिया हाट मे मांदल की थाप पर थिरकते नजर आए जिसे ग्रामीणों के बीच वेशभूषा आकर्षण का केंद्र रहे। Post navigation जीएस डामोर ने झकनावदा, रायपुरिया, पेटलावद भगोरिया मेले में की शिरकत, ग्रामीणों से मिलकर दी शुभकामनाएं तारखेड़ी भगोरिया में जीएस डामोर ने ग्रामीणों के बीच दर्ज करवाई धमाकेदार उपस्थिति