आलीराजपुर। मध्य प्रदेश में अन्य गतिविधियों के साथ-साथ अपनी हुनर के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए जगह-जगह विभिन्न कोचिंग क्लासेस चल रही है। इस तारतम्य में आलीराजपुर शहर में नटराज डांस स्टूडियो का संचालन कर रही अंजलि सस्तीया जो छोटी-छोटी बालिका को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए डांस क्लासेस का संचालन करते हुए बच्चों में डांस के माध्यम से संचार कर रही है। रविवार को *तांडव द रियलिटी शौ* का झाबुआ में डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आलीराजपुर नटराजन डांस स्टूडियो की बालिकाओं ने ग्रुप डांस के माध्यम से उक्त प्रतियोगिता में हिस्सा लिया! उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से अलग-अलग टीम पहुंची थी जिसमें आलीराजपुर की डांस संचालिका अंजलि सस्तीया एवं सहयोगी के रूप में सपना खंडेलवाल अपनी टीम को लेकर झाबुआ पहुंचे जिसमें आलीराजपुर की जयश्री चौहान ,काव्य रावत, हितनवी खंडेलवाल ,एकता राठौर, नव्या राठौर ,नविध्या अलावा, प्रियांशी देओल, यदुषी मुझाल्दा, लहर वाघेला, शिवानी पटेल और प्रज्ञा वर्मा ने भाग लिया था। उनकी शानदार प्रस्तुति पर उपस्थित पांच निर्णायक टीम ने इनका चयन सेमीफाइनल के लिए किया टीम की प्रमुख कोच अंजलि सस्तीया ने बताया कि सेमी फाइनल इंदौर संभाग स्तर पर होगा जिसमें उक्त टीम को भागीदारी के लिए चयनित किया गया है। इनका चयन होने पर संस्था के प्रमुख सहित इष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं प्रदान की। Post navigation माँ नर्मदा जल पदयात्रा का भव्य समापन, पंचेश्वर धाम में हुआ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक जोबट में उमड़ा पत्रकारों का महासागर : एआईजे का 600वाँ विराट पत्रकार महासमागम एवं पत्रकार कल्याण समारोह ऐतिहासिक रूप से संपन्न