फिरोज खान, अलीराजपुर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया , अलीराजपुर युवा कांग्रेस प्रभारी पुनीत सिंह पारियां एवं अलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल की सहमति से अलीराजपुर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस के पद पर एक बार पुन समाजसेवी तरुण मंडलोई को संगठन में विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया द्वारा पार्टी के लिए उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं सक्रियता को देखते हुए एक बार पुनः तरुण मण्डलोई पर भरोसा जताया। साथ ही प्रदेश युवा कांग्रेस के आगामी निर्वाचन तक अलीराजपुर विधानसभा के अध्यक्ष पद पर काबिज रहेंगे। साथ ही जिला कांग्रेस के पदभार से मुक्त कर अलीराजपुर विधानसभा की अहम भूमिका निभाने का विश्वास कर युवा कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने हेतु कार्यभार संभालने हेतु आदेशित किया गया है। ज्ञात रहे कि मंडलोई पहले भी पार्टी के कई जिम्मेदार पदों पर रह कर अपनी सेवाएं पार्टी को देते रहे है। जिसके चलते कांग्रेस कमेटी आलीराजपुर की ओर से बधाई दि हे Post navigation रेत खदान में कार्य कर रहे युवक की खदान धंसने से दर्दनाक मौत हिंदू जानजाति संगठन ने नेमावर हत्याकांड पर जताया विरोध,, जिलाध्यक्ष ने कहा प्रशासन की नाकामी से हमारी बहन बेटी सुरक्षित नहीं