थांदला। आचार्यश्री उमेशमुनिजी के सुशिष्य प्रवर्तकश्री जिनेन्द्रमुनिजी के आज्ञानुवर्ती सुशिष्य चंद्रेशमुनिजी, सुयशमुनिजी ठाणा-2 वर्षावास हेतु पौषध भवन पर व साध्वी निखिलशीलाजी, दिव्यशीलाजी, प्रियशीलाजी, दीप्तिजी ठाणा 4 दौलत भवन महिला स्थानक पर सुखसाता पूर्वक विराजित है। सन्त व साध्वी मंडल के सानिध्य में यहां प्रात: राई प्रतिक्रमण, प्रार्थना के बाद व्याख्यान प्रात: 9 से 10 बजे तक, दोपहर में वाचनी, ज्ञान चर्चा, शाम को देवसीय प्रतिक्रमण, कल्याण मंदिर, चौबीसी व गुरु गुणगान आदि विविध आराधनाएं हो रही है। जिसमें श्रावक, श्राविकाएं व बच्चें उत्साहपूर्वक अपने अपने समय एवं शारीरिक शक्ति की अनुकूलता अनुसार आराधना कर रहे है। श्रावक वर्ग का प्रतिक्रमण पौषध भवन पर व श्राविका वर्ग का प्रतिक्रमण दौलत भवन पर हो रहा हैं। श्रीसंघ के अध्यक्ष जितेंद्र घोड़ावत ने बताया कि यहां श्रीसंघ में त्याग तपस्या का दौर भी निरंतर जारी है। आराधक तपस्या में रम रहे है। इस प्रसंग पर तपस्या के क्रम में केवल अचित जल के आधार पर निराहार रहते हुए तनीषा कमल छाजेड़ ने 31 उपवास मासक्षमण की तपस्या पूर्ण की । वे पूर्व में ९ उपवास व 8 उपवास के अलावा तेले की तपस्या पूर्ण कर चुकी है । इस वर्षावास का यह पांचवा मासक्षमण पूर्ण हुआ। तपस्या पूर्ण होने पर तपस्या के अनुमोदनार्थ पौषध भवन पर चौबीसी का आयोजन कमल बाबूलाल छाजेड़ परिवार द्वारा किया गया । श्री ललित जैन नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष रवि लोढ़ा ने बताया कि तपस्वी तनीषा छाजेड़ के तप के अनुमोदनार्थ तपस्वी के एमजी रोड़ स्थित आवास से तपस्वी की शोभायात्रा निकली । शोभायात्रा में बढ़ी संख्या में श्रावक श्राविकाऐ एवं बच्चे शामिल हुए । शोभायात्रा प्रमुख मार्गो से होती हुई पौषध भवन पहुंची । यहाँ आयोजित बहुमान समारोह को चंद्रेशमुनिजी, सुयशमुनिजी व साध्वी निखिलशीलाजी ने सम्बोधित किया। तपस्वी व तपस्वी के परिवार को खूब खूब धन्यवाद दिया। तपस्वी का श्रीसंघ की और से पुष्प पगारिया शिवगढ़ ने ३६ उपवास व विमलेश छाजेड ने ३२ उपवास की बोली लेकर शाल ओढाकर माला पहनकर बहुमान किया । श्रीसंघ की की ओर से अभिनन्दन पत्र भी भेट किया गया सभा में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओ ने भी तपस्वी का बहुमान किया। सभा में श्रीसंघ के पूर्व अध्यक्ष भारत भंसाली, कमलेश पोखरना, ख़ुशी पोखरना दोनों कोद व राशि लुनावत मेघनगर ने अपने विचार व्यक्त किये संचालन श्रीसंघ के सचिव प्रदीप गादिया ने किया । बहुमान समारोह के पश्चात मेट्रो परिसर पर तपस्वी का पारणा व स्वधर्मी वात्सल्य का आयोजन हुआ। जिसका लाभ कमल बाबूलाल छाजेड़ परिवार ने लिया। प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार को भी जैनम ग्रुप के बच्चो का शिविर आयोजित हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में बच्चो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । शिविर के लाभार्थी कमल बाबूलाल छाजेड़ परिवार रहे । Post navigation कोमल कटारिया का निधन नाम निर्देशन पत्र की जांच के दौरान दो आपत्ति आई