रायपुरिया लवेश स्वर्णकार डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती को भाजपा मंडल रायपुरिया ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजो को फल वितरित कर तथा अस्पताल परिसर में पौधरोपण कर मनाया । भाजपा मंडल अध्यक्ष शान्तिलाल मुनिया के नेतृत्व में जिला भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष महावीर भंडारी की उपस्थिति में भाजपा नेता नानालाल पाटीदार,नंदकिशोर मक्षा,नंदलाल निनामा,भरतलाल पाटीदार उपस्थित थे भाजपा मंडल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुरिया का निरीक्षण भी किया वहां संचालित हो रही सफल स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की तथा कोरोनाकाल में मेडिकल ऑफिसर श्रीमती डॉ सीता काग,डॉ प्रवीण हामड़ की सेवाओं की तारीफ की है। Post navigation हिंदू जानजाति संगठन ने नेमावर हत्याकांड पर जताया विरोध,, जिलाध्यक्ष ने कहा प्रशासन की नाकामी से हमारी बहन बेटी सुरक्षित नहीं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा ने बूथ स्तर पर सफाई अभियान चलाकर किया पौधारोपण