झाबुआ लाइव के लिए दाहोद (गुजरात) से राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट- राजस्थान राज्य के मकराणा जिले में हाल ही मं वेदांग सम्मेलन महोत्सव का आयोजन किया गया। वेदांग महोत्सव कार्यक्रम में देशभर के तकरीबन 2600 वेदाचार्यो ने भाग लिया था। इस अनूठे आयोजन में गुजरात राज्य के जिले दाहोद के रहने वाले आचार्य डॉ. राजा शास्त्री को राजस्थान के गवर्नर कल्याणसिंह के हाथों याग्निक रत्न की पदवी से सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान आचार्य डॉ. राजा शास्त्री को महज 29 साल की आयु मे सबसे ज्यादा यज्ञ ओर सबके ज्यादा पदवी, मेडल, अवार्ड प्राप्त करने वाले आचार्य की पदवी से नवाजा गया। देश में प्रथम होने की वजह से उनका नाम ग्लोबल वल्र्ड बुक में दर्ज हुआ। आचार्य डॉ. राजा शास्त्री ने महज 12 साल की उम्र में शास्त्रों की पढ़ाई शुरु कर दी थी और महज 16 साल की उम्र में यज्ञ करने का कार्य शुरु कर दिया था। उन्होंने छोटे से कार्यकाल में 867 छोटे यज्ञ और 27 बड़े यज्ञ के साथ 350 से भी ज्यादा कथा कर चुके हैं। Post navigation परिवारिक झगड़ों के बाद महिला ने कीटनाशक पीकर दी जान निरर्थक आरोपों को लेकर मीडिया कर्मियों ने एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन