थांदला। भाजपा मंडल प्राचीन मलुक दास  बावड़ी  हनुमान अष्टमंदिर  परिसर पर अखंड भारत के चिंतक जनसंघ के संस्थापक, स्वदेशी जागरण के जननायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर भाजपा थांदला मण्डल  भाजयुमो  द्वारा उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा। 

मुख्य अतिथि हनुमान अष्ट मंदिर के प्रमुख महंत नारायण दास महाराज थे। विशेष अतिथि भारतीय गोरक्षा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यकरणी सदस्य राजू  धानक, युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री संजय भाभर, मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय व सभी वक्ताओं ने डॉक्टर मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश उनके बताए मार्ग पर चलने की बात की। इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला प्रकोष्ठ संयोजक तेजमल राठौर,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, राकेश सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिसोदिया, पार्षद पीटर बबेरिया,रोहित बैरागी, आनंद राठौर, शांतिलाल सोलंकी, महेश नागर,गोपाल बैरागी, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष बंटी अमलियार, महामंत्री भाजयुमो हेमेंद्र प्रजापत, भाजयुमो मंत्री अनमोल राठौर, जिला आई टी सेल संयोजक उनके चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय ने किया । आभार भाजपा मंडल महामंत्री सुनील पणदा ने अभार माना। यह जानकारी जिला सोशल मीडिया अजय सैठीया दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *