जितेन्द्र राठौड़,झकनावदा:-

एक देश एक प्रधान एक विधान एक निशान का नारा देने वाले जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी रायपुरिया मंडल के ग्राम झकनावदा में सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा एवं भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष देवकुंवर पडियार के नेतृत्व में बालक प्राथमिक विद्यालय झकनावदा पर पौधारोपण कर बलिदान दिवस मनाया गया रायपुरिया मंडल के अंतर्गत सभी बूथ पर वितरित किए गए पौधे प्रत्येक बूथ पर 10 से 11 पौधे वितरित किए गए कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष देवकुंवर पडियार ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया एवं सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा ने बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ की स्थापना एवं भारतीय जनता पार्टी का उदय कैसे हुआ और पार्टी का विस्तृत रूप में निर्माण हुआ कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष देवकुंवर पडियार, सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा,देवेन्द्र वैरागी,प्रभुदयाल लछेटा,महेश भांगु, हेमेंद्र कुमार जोशी,दामोदर पडियार,जीवन वैरागी,अर्जुन राठौड, धीरज चोयल, ओम दा माली, इंदरमल गारी, बाबूलाल मेघवाल, गिरधारी भायल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *