फिरोज खान अलीराजपुर ब्यूरो चीफ अलीराजपुर जिला पुलिस बल में पदस्थ सब इंस्पेक्टर आत्माराम मंडलोई ने आज अपने निजी निवास चांदपुर रोड अलीराजपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आवास में वे अपने परिवार के साथ रहते थे और थोड़ी देर पहले फांसी के फंदे पर झूलते पाए गए। पुलिस सूचना मिलने पर उन्हें जिला चिकित्सालय लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि मृतक आत्माराम मंडलोई पहले टीआई हुआ करते थे, लेकिन एक विभागीय जांच में डिमोशन करते हुए उन्हें सब इंस्पेक्टर बना दिया गया था। पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने इस आपराधिक घटनाक्रम की पुष्टि की है। Post navigation मंदिर समिति के तुगलकी फरमान के बाद धर्मावलंबी हुए कलेक्टर से रूबरू : ज्ञापन सौंप मंदिर में काकड़ आरती को शुरू करने की समाजजनों ने की मांग बाइक चोर पुलिस गिरफ्त में, दो बाइक पुलिस ने की बरामद