नवनीत त्रिवेदी, झाबुआ पेटलावद एसडीएम पद पर डिप्टी कलेक्टर रितिका पाटीदार की नियुक्ति की गई है। आईएएस अधिकारी तनुश्री मीना के तबादले के बाद पेटलावद एसडीएम का पद रिक्त हो गया था। कलेक्टर डॉ योगेश तुकाराम भरसट द्वारा अब इस पद की जिम्मेदारी रितिका पाटीदार को सौंपी गई है। रितिका पाटीदार वर्तमान में झाबुआ जिला कार्यालय में पदस्थ हैं। इससे पहले वे मेघनगर एसडीएम के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें पेटलावद एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि आईएएस तनुश्री मीना का तबादला बालाघाट जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर किया गया है। उनके स्थानांतरण के बाद से ही पेटलावद में नए एसडीएम की नियुक्ति का इंतजार था। अब रितिका पाटीदार की नियुक्ति के साथ यह पद भर दिया गया है। Post navigation रक्षाबंधन के पूर्व रविवार के अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे डाक घर सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा