अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट- पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अलीराजपुर प्रमोद ठाकुर की चतुर्थ पुण्यतिथि को यादगार बनाने के लिए एक आयोजन मंगलवार को किया जा रहा है। इस दौरान शाम 4 बजे साईंधाम नानपुर पर प्रमोद एकेडमी व ठाकुर परिवार द्वारा गरीब व निर्धन वर्ग के जरुरतमन्द बच्चों को नि:शुल्क वस्त्र एवं दैनिक उपयोगी वस्तु का वितरण किया जाएगा। साथ ही निर्धन व बेसहारा वर्ग के लोगों के लिए भोजन का आयोजन भी रखा गया है। आयोजन समिति ने जरूतमंद लोगों से इस आयोजन में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है। Post navigation भगोरिया का अंतिम उल्लास चढक़र जमकर परवान पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक, उनि, सउनि को किया इधर से उधर