अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- गुरुवार शाम 5 बजे एक ट्रैक्टर नानपुर से 2 किमी दूर रोड पर पलटी खा गया। इस दौरान ट्रैक्टर ड्राइवर कैलाश पिता थावरिया उम्र 40 वर्ष टै्रक्टर के नीचे दबकर बुरी तरह जख्मी हो गया। राहगीरों ने जब ड्राइवर को ट्रैक्टर में दबा देखा तो जेसीबी मशीन बुलवाई व ग्रामीणों की मदद से दबे हुए ड्राइवर को बाहर निकाला व 108 की मदद से नानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज हेतु लाया गया, लेकिन हमेशा की तरह डॉक्टर की अनुपस्थिति गंभीर रूप से जख्मी हो चुके ड्राइवर को भुगतनी पड़ी और यहां से उसे जिला चिकित्सालय अलीराजपुर ले जाया गया। गौरतलब है कि डॉक्टर की मनमानी व अनुपस्थिति नानपुर व आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को भुगतनी पड़ती है और वे या तो अलीराजपुर या फिर अपना इलाज झोलाछाप फर्जी डॉक्टरों से करवाकर अपनी जान जोखिम में डालते हैं। इसी तरह ओवरलोड वाहन रफ्तार के साथ सवारियां भरकर निकलते हैं लेकिन पुलिस है इस ओर उसका ध्यान न जाने क्यों नहीं जाता है और नतीजा दुर्घटनाओं के रूप में सामने आता है। Post navigation ग्राम पंचायत की उदासीनता से मीठे पानी के कुएं पर गंदगी का अम्बार नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया अगुवा