उदयगढ़। ग्राम धामंदा में ट्रैक्टर पलटने से चालक शेरु पिता मंगलिया उम्र 28 वर्ष निवासी उदयगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। शेरु खेत जुताई का काम करके अपने घर लौट रहा था। सड़क के गड्ढ़े से बचने के लिए ट्रैक्टर को पट्टी से नीचे उतरना शेरु के लिए जानलेवा साबित हुआ। बारिशा के कारण मिट्टी धंस गई और ट्रैक्टर असंतुलित होकर पट्टी से नीचे गिर कर पलट गया। गर्दन दब जाने से चालक शेरु की मौके पर ही मौत हो गई। प्रधान आरक्षक राकेश मोर्य ने बताया कि मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है। Post navigation चोर को पकड निकाला जुलुस मध्यान्ह भोजन समूहों एवं रसोईयों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा