राजेन्द्र शर्मा दाहोद गुजरात के दाहोद जिले के देवगढ़ बारिया तहसील के सिंगेड़ी गांव में एक बाइक पर जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों की भिड़ंत तेज गति से आरहे एक ट्रक से हो गई, जिसमे बाइक सवार पति पत्नी व एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल शख्स को देवगढ़ बारिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गम्भीर है देवगढ़ पुलिस ने बताया कि मृतको में रमसु भाई शान्तु भाई मुनिया कालिया (रम्भापुर) मेघनगर जिला झाबुआ, पत्नी पूनाबेन मुणिया, बच्चा शेनु मुणिया (7) है। घायल शख्स संजय कालू भाई मुणिया मृतक का भाई है। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 3 लोग अपनी जिंदगी गंवा बैठे जो पंचमहाल जिले के गोगम्भा तहसील में ईंट के भट्टे में काम करते थे। Post navigation एक ही परिवार के छह सदस्यों का गला रेतकर किया सामूहिक हत्याकांड, पुलिस जुटी जांच में गुजरात-राजस्थान, मध्यप्रदेश में सोशल मीडिया में झूठी अफवाहे फैला रहे हैं 15 लोगों पर पुलिस ने की कार्रवाई, पुलिस की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील