जितेन्द्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर निवासी के ग्राम फ़ाटा चौघडिय़ा फलिया के उम्र 52 वर्षीय नवल सिंह चौहान की बीती रात ट्रक दुर्घटना में मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि नवल रात में इंदौर से जोबट की ओर आ रहा था जहां रात में धार जिले के टांडा गांव में वाहन पलटने से नवल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। मृतक नवल के भाई गणेश ने बताया कि नवल कई वर्षों से ड्राइविंग का काम करता था कल रात में लगभग 1 बजे उससे बात हुई थी जब वह राजगढ़ में भोजन कर रहा था वह टांडा गांव में आकर वाहन पलटने से उसकी मृत्यु हो गई । खबर सुनते ही ग्राम फ़ाटा में मातम सा छा गया आज सुबह नवल का अंतिम संस्कार किया गया। Post navigation पुलिस ने बुनियादी स्कूल में बालिकाओं को अंजान व्यक्ति पर विश्वास न करने की दी समझाइश आसाराम बापू के आदिवासी कल्याण आश्रम लखनकोट में दैनिक उपयोगी जरूरी सामग्री का वितरण किया