आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

ग्राम पोची इमली में ट्रक क्रमांक mh 18 bh 8738 की चपेट में आने से मोटरसाइकिल Gj 10 aa 4613 सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे का बताया जा रहा है। टक्कर लगने के बाद ट्रक दोनों को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।