थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर में बीते 5 दिनों से टीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर है। नगर के हर वर्ग के क्रिकेटर्स द्वारा प्लास्टिक बॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। लगातार दर्शकदीर्घा से हो रही प्रोत्साहन राशियों की घोषणा एवं खिलाडिय़ों द्वारा दर्शकों के भरपूर मनोरंजन ने इस आयोजन को अपनी सफलता के शिखर पर पंहुचा दिया है। टूर्नामेंट में देखने के लिए दर्शक दीर्घा खचाखच भर रहता है। 11 अप्रैल से चल रहे प्लास्टिक बाल टूर्नामेंट का समापन आज जिले के उद्योगपति एवं थांदला प्रीमियर लीग के संरक्षक (चुन्नु) शर्मा एवं सुरेशचन्द्र जैन, सीसीबी अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया, नप अध्यक्ष बंटी डामोर, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी समेत जिले एवं नगर के गणमान्य जनों की उपस्थीति में सम्पन्न होगा। टुर्नामेंट के चैथे दिवस पर मुस्लीम समाज के सदर कदरुद्दीन शेख, समीउल्लाह खान, कादर खान, अब्दुल समद खान, रफीक शेख, नासीर खान, कादर शैख, जावेद खान, सेन समाज अध्यक्ष लाला भाई, राजू भाई सिकन्दर, विजय भाटी, गवली समाज से ननु भाई पटेल, मनीराम ब्रजवासी समेत विभिन्न समाजजनों का सम्मान टीपीएल समिति द्वारा किया गया। Post navigation शहंशाह-ए-थांदला हजरत सैयद गैबनशाह वली रेहमतुल्लाह अलैह का चौथा उर्स मुबारक सोमवार से पॉलीथिन कैंसर की तरह पर्यावरण को कमजोर कर रही है उससे मुक्ति का समय अब आ गया : विश्वास सोनी