झाबुआ शहर के मुस्लिम बहुल क्षेत्र हुसैनी चौक में मुस्लिम समाज के जिला सदर नौमान खान व पूर्व जिला सदर हाजी मुर्तुजा खान ने टीकाकरण के महाअभियान का शुभारंभ किया। टीकाकरण के महाअभियान में मुस्लिम समुदाय के युवा एवं बुजुर्गों में टीकाकरण को लेकर उत्साह देखा गया। मुस्लिम पंचायत झाबुआ एवं वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद जाकिर हुसैन की टीम मुस्तैदी से लगी हुई।इस महाअभियान में समाज के सभी युवा बड़े उत्साहित नजर आ रहे है। मुस्लिम पंचायत के के सदर हाजी अब्दुल मजीद शेख, सेकेट्री हाजी समीउद्दीन सैय्यद, सईदु बाबा,इरशाद कुरैशी, फिरोज कुरैशी, मुजीबुर्रहमान, दाऊद काजी, वसीम, नगर पालिका के नगर निरीक्षक अय्यूब खान व मनसुख वास्कले एवं स्वस्थ विभाग की शाहीन फातिमा मंसूरी के साथ पूरी टीम मौजूद थी। Post navigation टीकाकरण अभियान में ग्राम के 150 लोगों ने लगवाए टीके ग्रामीणों में दिखा कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह, 66 लोगों ने टिके लगवाये