आलीराजपुर। टंट्या मामा के शहादत दिवस (4 दिसंबर 2025) के अवसर पर जिला आदिवासी विकास परिषद द्वारा जिले की गंभीर जन-समस्याओं को लेकर एक विशाल आम सभा एवं कलेक्टर कार्यालय घेराव का आयोजन किया जाएगा। यह जन-अभियान आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय श्री महेश पटेल के नेतृत्व में आयोजित होगा।

टंट्या मामा चौराहा, आलीराजपुर से यह बड़ा जन-आंदोलन शुरू होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगा। आंदोलन में बड़ी संख्या में पंच, सरपंच, पार्षद, जनपद सदस्य, जिला सदस्य, जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

आंदोलन के प्रमुख मुद्दे

जनसभा में जिले की कई गंभीर समस्याओं को लेकर तीखा विरोध दर्ज कराया जाएगा—आबकारी विभाग व जिला प्रशासन की लापरवाही:

अवैध शराब से भरी गाड़ियाँ खुलेआम चल रही हैं, जिससे मासूमों की जान को खतरा बढ़ा।,जल–जंगल–जमीन पर संकट:,आदिवासी अधिकारों को कॉरपोरेट हितों के लिए कमजोर करने का आरोप।,किसानों की परेशानियाँ बढ़ीं:,खाद की उपलब्धता नहीं, किसान लगातार संकट में।,शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और लापरवाही।,अवैध क्लीनिक व फर्जी बंगाली डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग।,बेगुनाह आदिवासियों पर अत्याचार व शोषण के खिलाफ आवाज।,ताड़ी परंपरा में पुलिस द्वारा उत्पीड़न और झूठे केसों का विरोध।राजनीतिक रैलियों में आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता और छात्रों के दुरुपयोग का विरोध।,जिले के छात्रावासों में गंभीर लापरवाही, बच्चों की सुरक्षा को खतरा।

सोंडवा में बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तय आदिवासी विकास परिषद की सोंडवा ब्लॉक बैठक में आगामी आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। परिषद ने कहा कि जिले के हक, सम्मान और अधिकारों की रक्षा हेतु यह संघर्ष अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *