सलमान शैख@ झाबुआ Live.. हमारे सूत्रों से एक बड़ी खबर आ रही है, जिसमें पेटलावद नगर परिषद की नई सीएमओ आशा मेड़ा रहेगी। नगरीय प्रशासन विभाग ने उन्हें यहां भेजा है। इससे पहले वे बदनावर थी। अब सबसे रोचक बात यह है कि पेटलावद नगर परिषद के इतिहास में पहली बार नगर परिषद अध्यक्ष भी महिला ललिता योगेश गामड़, उपाध्यक्ष भी महिला किरण संजय कहार और अब सीएमओ भी महिला ही रहेगी। इनसे पहले राजकुमार ठाकुर सीएमओ के पद पर थे। *नई चुनौतियां होगी सामने* श्रीमती मेड़ा के सामने नगर को लेकर कई नई चुनौतियां सामने होगी। नगर की सफाई से लेकर पेयजल व्यवस्था और नगर परिषद के आंतरिक मसले भी श्रीमती मेड़ा के लिए चुनौतीपूर्ण होंगे। Post navigation सहायक उपनिरीक्षक वर्मा बनाए गए अंतरवेलिया चौकी प्रभारी, रिश्वत कांड में लोकायुक्त से ट्रैप होने के बाद शर्मा को हटाया 30 दिसंबर को आयोजित होगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जनजाति विकास मंच की हुई बैठक…