मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ
कस्बे में पंचायत प्रांगण से लेकर हरिजन आवास तथा इंदिरा आवास तक की स्ट्रीट लाइट विगत 15 दिनों से बंद थी। झाबुआ लाइव में प्रकाशन के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ठीक कर विद्युत सुचारु किया। जानकारी के मुताबिक आंबुआ हरिजन आवास एवं इंदिरा आवास फलिया तथा सरपंच के निवास तक की सडक़ किनारे की विद्युत की स्ट्रीट लाइटे विगत 15 दिनों से बंद पड़ी थी जिस कारण क्षेत्र के निवासियों को रात में आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था क्षेत्रीय समस्याओं को वर्षों से पुरजोर तरीके से अपनी लेखनी के माध्यम से समाचार प्रकाशित करते आ रहे जनप्रिय झाबुआ लाइव में इस समस्या को भी प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया इसके बाद विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय बिजली कर्मचारियों ने आज ही ही 9 मार्च को लाइन दुरुस्त कर क्षेत्र में विद्युत प्रदाय प्रारंभ किया झाबुआ लाइव की पहल का नागरिक को ने स्वागत करते हुए आभार माना।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *