शिवा रावत, उमराली
झाबुआ लाइव ने पाठकों व जिलेभर के अधिकारियों के बीच एक विशेष मुकाम हासिल किया हुआ है। इसलिए झाबुआ लाइव ने जनसमस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकिर्षत करते हुए दिनांक 18 दिसंबर को ग्राम पंचायत की उदासीनता यात्रियों व राहगीरों पर पड़ रही भारी, सार्वजनिक शौचालय की सफाई नहीं होने से उठ रही दुर्गंध ग्रामीण परेशान शीर्षक के साथ अपने वेबपोर्टल पर समाचार प्रकाशित किया था। खबर का असर भी त्वरित हुआ और आज ग्राम पंचायत उमराली में महीनों से बस स्टैंड पर स्थित सार्वजनिक शौचालय की सफाई कर दी। गौरतलब है कि उक्त शौचालय की कहीं महीनों से साफ-सफाई नहीं हुई थी, बस स्टैंड नजदीक होने के चलते यात्रियों को भी इस शौचालय का लाभ नहीं मिल रहा था तो वहीं साफ-सफाई के अभाव में यहां से दुर्गंध उठ रही थी जो दुकानदारों, राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुई थी। लेकिन अब उक्त स्थाई की सफाई हो चुकी है। इस बारे में ग्रामीणों ने कहाकि समस्या की खबर झाबुआ.अलीराजपुर लाइव पर दी गई और बहुत जल्दी परिणाम देखने को मिला और पंचायत कर्मियों द्वारा साफ सफाई की गयी ओर आस.पास की दुकान वालो को ओर लोगो को गन्दगी ओर दुर्गध से छुटकारा मिला और लोगो ने झाबुआ-अलीराजपुर लाइव का आभार जताया।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *