विपुल पांचाल@ झाबुआ Live कोरोना जैसी महामारी को झाबुआ जिले मे फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन अपनी ओर से कड़े फैसले ले रहा है। आज कलेक्टर ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसमे अब झाबुआ और रायपुरिया में शनिवार को संपूर्ण लॉक डाउन रहेगा। यह आदेश इसलिये जारी किए गए है, क्योंकि झाबुआ ओर रायपुरिया में रविवार को हाट बाजार का दिन रहता है, ऐसे में राज्य सरकार के जारी आदेश हर रविवार को सम्पूर्ण लाक डाउन ओर हाट बाजार एक ही दिन आ रहे थे। इसलिए शनिवार को यहा अब सम्पूर्ण लॉक डाउन रहेगा। बाकी अन्य शहरों में हाट के दिन के अलावा रविवार को संपूर्ण लॉक डाउन रहेगा। Post navigation शांति समिति की बैठक सम्पन्न ; नियमों का पालन नहीं करने पर होगी सख्त कार्यवाही झाबुआ जिले में कोरोना का कहर; इस शहर में लगा 7 दिन का टोटल लॉकडाउन