झाबुआ डेस्क। झाबुआ जिले के बिजली उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (न्यायिक पीठ), इन्दौर बेंच द्वारा 25 मार्च 2026 को एक विशेष जनहित शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक कंपनी के नवीन वृत्त कार्यालय भवन, कल्याणपुरा रोड, रंगपुरा, झाबुआ में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में झाबुआ वृत्त के अधीक्षण यंत्री डी.एस. राजपूत ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली बिलों से जुड़ी अपनी किसी भी प्रकार की समस्या के सकारात्मक निराकरण के लिए अधिक से अधिक संख्या में इस जनहित शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं। Post navigation व्हाट्सएप स्टोरी लगा कर अपनी ही दुकान में फांसी के फंदे पर झूला युवक, मौत – कारण अज्ञात कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित, निर्भय सिंह बने जिला उपाध्यक्ष