झाबुआ डेस्क। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई ने झाबुआ में  ट्रेप कार्यवाही की है , जानकारी अनुसार आवेदक कमल सिंह निंगवाल पिता जाम सिंह निंगवाल उम्र 26 वर्ष व्यवसाय-खेतीबाडी निवासी ग्राम डिग्गी तहसील रानापुर जिला झाबुआ ने शिकायत दर्ज की थी।आवेदक  ग्राम डिग्गी तहसील रानापुर जिला झाबुआ का रहने वाला है तथा खेतीबाडी करता है। आवेदक को अपने 7 वर्ष के पुत्र पवन सिंह निगवाल का जन्म प्रमाण पत्र बनाने हेतु ग्राम पंचायत डिग्गी के रोजगार सहायक दिनेश कुमार पचाहा से मिलकर अपने पुत्र के जन्म प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में बातचीत की तो अनावेदक दिनेश कुमार पचाहा ने आवेदक से जन्म प्रमाण पत्र पंचायत से बनवाकर देने के एवज में 1600/- रू० रिश्वत की मांग की गई। जिसकी शिकायत आवेदिका द्वारा श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 28.08.2025 को ट्रेपदल का गठन किया गया और आरोपी दिनेश कुमार पचाहा को आवेदिका से 1250/- रू० रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण सशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

ट्रैप दल कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक आशीष आर्य, आरक्षक बन्दमोहन सिंह बिष्ट आरक्षक मनीष माधुर शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *