सोहेल कुरैशी, झाबुआ मध्यप्रदेश समेत देश के कई इलाकों में बर्डफ्लू का खतरा मंडरा रहा है, कई जगह कौआ, कोयल एवं मुर्गियां बड़ी तादाद में मृत अवस्था में पाई जा रही है। झाबुआ इससे अछूता था, जहां से थोड़ी पहले ही झाबुआ के सुखदेव विहार कॉलोनी में दो कबूतर मृत पाए गए हैं। इनमें से एक कबूतर को कुत्ता खा गया, दूसरा मौके पर ही पड़ा हुआ है। इस संबंध में अभी प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है ना ही नगर पालिका के अमले को कोई जानकारी है। Post navigation इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर ट्रैक्टर ने मारी बाइक को टक्कर; 3 स्कूली छात्र गम्भीर घायल … 10 वर्ष पहले खुदाई में निकली थी अष्टधातु से बनी राजाओं के जमाने की तोप; फिर ऐसे होती रही उपेक्षा …