झाबुआ। रविवार को स्थानीय पैलेस गार्डन में करणी सेना की जिला बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान करणी सेना के प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी नेपालसिंह चलदु, प्रदेश सचिव प्रतापसिंह सिसोदिया, संभाग अध्य्क्ष महेंद्र सिंह झकनावदा, जिलाध्यक्ष नीतिराजसिंह बोडायता, जिला प्रभारी विजेंद्र सिंह राठौर खवासा, जिला संयोजक जीवनसिंह पंवार, राजपूत समाज अध्य्क्ष ठा.शम्भु सिंह चौहान, गोपाल सिंह चौहान परामर्शदाता, रविन्द्र सिंह सिसौदिया तहसील संरक्षक मुख्य रूप से मौजूद रहे। जिला बैठक में आगमी 21 दिसम्बर को हरदा में होने वाले आंदोलन पर चर्चा की गई। वही 5 दिसम्बर को झाबुआ में करणी प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर के आगमन एवं जनक्रांति न्याय यात्रा की रूपरेखा बनाई गई। करणी सेना संभाग अध्य्क्ष महेंद्र सिंह झकनावदा ने बताया कि 05 दिसम्बर 2025 को झाबुआ में करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर का आगमन होगा, करणी सेना प्रमुख शेरपुर हरदा में करणी सेना पर हुए लाठीचार्ज व बर्बरता के खिलाफ जनक्रांति न्याय यात्रा लेकर पंहुचे। एवं सर्व समाज से 21 दिसम्बर को हरदा आंदोलन में शामिल होने का आव्हान करेगे। जिसकी तैयारी के सम्बंध में बैठक संपन्न हुई। Post navigation मंत्री भूरिया के प्रयासों से जिले में 53.27 करोड़ की लागत के छात्रावासों के निर्माण की मिली प्रशासकीय स्वीकृति दिल्ली में हुए बम विस्फोट के बाद जिले में भी पुलिस अलर्ट