नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ Desk झाबुआ जिले की- पेटलावद पुलिस ने अभी से कुछ देर पहले आईपीएल सट्टे को लेकर बड़ी कार्यवाई की है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। जो कि बड़े पैमाने पर आईपीएल सट्टा चला रहे थे। पुलिस के द्वारा फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। और जल्द ही पुलिस पूरे मामले का पुलिस खुलासा करेगी , फिलहाल खबर यह है कि जिन लोगों को हिरासत में लिया है उनमें कई बड़े नाम भी शामिल है। पेटलावद पुलिस की इस कार्यवाई से सटोरियों में हड़कंप है। सूत्रो ने अनुसार पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपियों के मोबाइल भी चेक किए जा रहे है और मोबाइल में मिलने वाले सट्टे से संबंधित नाम और नंबर के आधार पर और आरोपी बनाए जाएँगे । Post navigation भारत की जनगणना 2027: रामा में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू समाजसेवी संजय कांठी का हृदयघात से निधन