विपुल पंचाल, झाबुआ झाबुआ जिले की आज आई 360 लोगों की रिपोर्ट में एक बार फिर 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस रिपोर्ट में 10 लोगों की रिपोर्ट रिजेक्ट भी हुई है। वहीं सुखद पहलू यह रहा कि इनमें ज्यादातर लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव रही। कोरोना संक्रमित आठ लोगों में से जिला पंचायत झाबुआ के दो पुरुष जिनकी आयु 50 वर्षीय व 61 वर्ष है, तो वहीं भोज मार्ग झआबुआ का 40 साल का युवक, चर्च कॉलोनी झाबुआ की 42 वर्षीय महिला, रामकृष्णनगर की 28 वर्षीय युवती, रामकृष्ण नगर की 3 वर्षीय बालिका, व बसंत कॉलोनी झाबुआ का 15 वर्षीय बालक शामिल है। इसी के साथ भूरा फलिया मालवन की 45 वर्षीय महिला भी कोरोना की जद में आ गई है। Post navigation प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, की दीघार्यु होने की कामना अब नही करना होगा covid रिपोर्ट का कई दिनों तक इंतजार महज इतने मिनटों में कोरोना की रिपोर्ट