नवनीत त्रिवेदी, झाबुआ 

अब से कुछ देर पहले लोकायुक्त पुलिस ने झाबुआ में कलेक्ट्रेट कार्यालय के प्रथम तल पर स्थित सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के शिकायत शाखा प्रभारी जामसिंह अमलियार को ₹14000 की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है, बताया जा रहा है कि कि अमलियार ने किसी शिकायत के मामले में आवेदक शांतिलाल से 50000 ₹ की मांग की थी और आज 14000 रुपए की पहली किस्त लेते हुए लोकायुक्त ने इन्हें ट्रेप किया है, फिलहाल संबंधित पर भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा-7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *