आलीराजपुर। जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सेना पटेल ने मंगलवार को भोपाल प्रवास के दौरान मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाक़ात करके जोबट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सड़क विहीन ग्रामीण अंचलो में सड़क और पहुंच मार्ग निर्माण संबंधी मांगो को लेकर अवगत कराया । विधायक पटेल ने अध्यक्ष को अवगत कराया कि जोबट विधानसभा के आजादनगर, जोबट, उदयगड़, कट्ठीवाड़ा, अलीराजपुर विकास खंड की अनेक ग्राम पंचायतों के ग्रामों में वर्षो से पक्की सड़क निर्माण और ग्राम पहुंच मार्गो की मांग क्षेत्र के आदिवासी ग्रामीण कर रहे हैं। यह मार्ग बन जाने से ग्रामीणों को सुविधा होगी। आवागमन के साधन सुलभ होंगे और क्षेत्र का काफी विकास होगा। अध्यक्ष ने उन्हें आश्वास्त किया कि शासन के जरिये जोबट विधानसभा क्षेत्र में उतरोत्तर विकास की पहल की जाएगी। उनके प्रस्ताव अनुसार सरकार के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के माध्यम से सड़क निर्माण संबंधी मांग प्रस्ताव को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया जायेगा। Post navigation जहां पर कभी नाला हुआ करता था वहां पर अब पैथालॉजी लैब बनाई जा रही है एसपी ने स्कूल के बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया