विजय मालवी, बड़ी खट्टाली आगामी 30 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी जोरों पर है। तैयारियों का जायजा लेने बुधवार दोपहर करीब 4 बजे कलेक्टर मनोज पुष्प व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह बड़ी खट्टाली के मतदान केंद्र आए। यहां उन्होंने बूथ क्रमांक 246 व 247 पर अफसरों से सारी सुविधाएं जुटाने को कहा। बीएलओ, अधिकारी, कर्मचारियों को मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को कहा गया। वहीं कलेक्टर मनोज पुष्प व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बड़ी खट्टाली के अलावा अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस मोके पर कलेक्टर मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल, एसडीओपी दिलीप सिंह बिलवाल, चौकी प्रभारी सुरेश सिंह सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। Post navigation नवरात्रि पर्व पर गरबा पंडालों में दिखा उत्साह, देर रात तक गरबा खेल मां की आराधना में लीन हुए भक्तजन नानपुर स्वास्थ्य केन्द्र हुआ डॉक्टर विहीन, मरीजों की हो रही जमकर फजीहत