जोबट, ”आलीराजपुर आजतक डेस्क”: जोबट में मंडी अध्यक्ष देवेंन्द्र श्रीवास्तव और उनके बेे पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के हमले को लेकर राजनीति गरमा गई है। इस कर्मचारी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर बीजेपी नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। स्थानीय विधायक माधौसिंह डाबर भी इसी मांग के समर्थन में आ गए है। दरअसल, अध्यक्ष और उनके बेटे पर कर्मचारी गुमान सिंह ने हमला कर दिया। यह हमला लाठी से किया गया था। इसके बाद से ही बीजेपी कार्यकर्ता इस मामले को तूल दे रहे है। बीजेपी के तमाम बड़े नेता एकजुट होकर गुमान को नौकरी से हटाने की बात कह रहे है। वहीं कई संगीन आरोप भी लगाए गए। इसी मसले को लेकर हंगामा जारी है। एसडीएम शारदा चौहान से भी मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया गया। उनसे भी बीजेपी नेताओं ने मांग की है कि गुमान को नौकरी से हटाया जाए। वह उसे बर्खास्त करने की मांग कर रहे है जबकि प्रशासन का तर्क है कि इस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह साफ नहीं हो सका है कि हमला क्यों किया गया लेकिन माना जा रहा है कि किसी राजस्व प्रकरण को लेकर यह हमला किया गया हुआ है। Post navigation एक नगर पंचायत, दो फैसले, एक सख्त फैसला तो दूसरा प्रशासन का ‘मास्टर स्ट्रोक’ आज 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी