फिरोज खान @ अलीराजपुर बीते रविवार को अलीराजपुर जिले के जोबट थाने के अंतग॔त एक गाँव मे एक नाबालिग लडकी के साथ हुऐ रेप के बाद पीडिता के परिजनों द्वारा बलात्कारी युवक के साथ ही पीडिता को भी पीटने ओर बांधकर जुलूस निकालने के मामले को अब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने गंभीरता से लिया है आज 30 मार्च को ही घटनाक्रम की खबरों पर संज्ञान लेते हुऐ मध्यप्रदेश के डीजीपी ओर अलीराजपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर मामले मे तथ्यात्मक जानकारी ओर कारवाई का विवरण मांगते हुऐ पूछा है कि क्या इस मामले की जानकारी अलीराजपुर जिले की बाल अधिकार संरक्षण समिति को दी गयी है ? आयोग ने अगले 24 घंटे के भीतर मांगी गयी जानकारियां देने को कहा है । गोरतलब है कि रविवार को ही पुलिस ने घटनाक्रम के वीडियो वायरल होने के बाद दो एफआईआर दर्ज कर दोनो मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था । लेकिन घटनाक्रम राष्ट्रीय ओर अंतराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियाँ बन गया था । Post navigation अलीराजपुर जिले मे उद्योग लगाकर पलायन रोकने की अपील करते हुऐ सांसद ने लिखा नितिन गडकरी को पत्र एसपी ने नानपुर थाने के ASI समीर खान को किया लाइन अटैच ; बोलेरो चोरी मामले मे उनकी भुमिका की जांच जारी