फिरोज खान @ अलीराजपुर रतलाम – झाबुआ – अलीराजपुर के सांसद गुमानसिंह डामोर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखकर आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले मे उद्योग लगाने की मांग की है ताकी इस जिले से पलायन को रोका जा सके ओर स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध करवाया जा सके ..10 मार्च को लिखे इस पत्र मे सांसद ने पीडा जताते हुऐ लिखा है कि अलीराजपुर जिला उद्योग विहीन है ओर यहां 89% आदिवासी आबादी निवास करती है जो उद्योग धंधे ना होने के चलते गुजरात – महाराष्ट ओर राजस्थान मे काम की तलाश मे जाने को मजबूर है ..पत्र मे लिखा गया है कि जिले मे पर्याप्त मात्रा मे भूमि ; पानी ओर बिजली मोजूद है जो उद्योगों के लिए जरुरी है । Post navigation भगोरिए में गुजरात व मप्र राज्यों की लोक संस्कृति का दिखा रंग; जिकां अध्यक्ष पटेल और विधायक पटेल ने निकाली आकर्षक गेर जोबट थाना क्षेत्र की अमानवीय घटना पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया डीजीपी ओर कलेक्टर को पत्र लिखकर संज्ञान