फिरोज खान@ आलीराजपुर एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जोबट उपचुनाव को दृष्टिगत रखते हुये अलीराजपुर पुलिस के द्वारा जोबट उप चुनाव निर्विघ्न, भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण संपन्न कराये जानें के उद्देश्य से संपूर्ण जिलें में असामाजिक तत्वों एवं गतिविधियों पर सूक्ष्मता से निगाह रखी जा रही है तथा जिले के थाना जोबट, उदयगढ, आजादनगर एवं अलीराजपुर के संवेदनशील क्षैत्रों में पुलिस के द्वारा फलेग मार्च किया गया है, जो लगातार जारी रहेगा तथा संपूर्ण जिलें के संवेदनशील क्षैत्रों में भी फलेग मार्च की कार्यवाही की जावेगी। एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के द्वारा दिये गये निर्देशों का कढाई से पालन करवाया जा रहा है, ताकि चुनाव पूर्व भयमुक्त वातावरण निर्मित कर, शांतिपूर्वक मतदान की कार्यवाही करवाई जा सके। Post navigation कांग्रेसी क्षत्रप दीपक भूरिया ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में किया फार्म जमा, कांग्रेसियों की बढ़ाई परेशानी बरझर क्षेत्र में बदमाशों द्वारा चोरी करने का सिलसिला जारी