थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- जैन सोश्यल ग्रुप का होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। स्थानीय संस्कार स्कूल परिसर में जैन सोश्यल ग्रुप का आयोजित होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। अवसर पर ग्रुप द्वारा कॉमेडी शो एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया। जिसमे ग्रुप के सभी सदस्यो ने सहभागीत की। होली मिलन समारोह पर गु्रप के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर स्वागत किया। साथ ही ग्रुप के नवीन दम्पत्ति, सदस्यों का बेच लगाकर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण एवं ग्रुप की गतिविधियों की जानकारी अध्यक्ष हितेश शाहजी द्वारा दिया गया। मशहूर कॉमेडियन अंकित सिसौदिया द्वारा उपस्थितों को अपनी कामेडी, व्यंग व मिमिक्री से खूब गुदगुदाया। अवसर पर सचिव प्रवीण मेहता, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष किरण पावेचा, सस्थांपक अध्यक्ष हेमंत श्रीमार, सह-सचिव चंचल भंडारी समेत सदस्यगण सपत्नीक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ललित भसंाली व संध्या भसंाली ने किया व आभार उपाध्यक्ष चिराग घोड़ावत ने माना। Post navigation अभिभाषक पर हुआ हमला, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने को लेकर अभिभाषकों ने सौंपा ज्ञापन अचानक लगी आग मे लाखो का माल जलकर खाक