https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221229-WA0057.mp4 झाबुआ लाइव डेस्क शालू राम सिंह मुनिया अब से थोड़ी देर पहले काकनवानी हरी नगर के बीच ग्राम देवका में अंधे मोड़ पर कल्याणपुरा बालवासा जाने वाली जैन ट्रेवल की बस असंतुलित होकर पलटी खा गई। जिसमें 1 दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि बस बालवासा से काकनवानी की ओर आ रही थी हादसा करीब 6 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। स्थानीय निवासियों व राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है काकनवानी पुलिस मौके पर पहुंचकर गई है। घायलों को स्वास्थ्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काकनवानी रेफर किया गया है। Post navigation प्राचीन काल से ही खेल भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहे हैं: मुख्य अतिथि विजेंद्र गोठी बायलर फटा तो झुलस गये आदिवासी मजदूरों के चार बच्चे , तीन बच्चों की दर्दनाक मौत