झाबुआ Live डेस्क

परसो रात झाबुआ के एक युवक को 6 नशेड़ी युवकों ने बहाने से धरमपुरी रोड पर ले जाकर बेरहमी से पिटाई की, उसके दोनों मोबाइल छीन लिए गए, घड़ी तोड़ दी गई एवं यह धमकी दी गई की तू वह सब कबूल कर जो तूने किया भी नहीं है,
जी हां वैसे तो सभी को विदित है की झाबुआ नशे का गढ़ है, कल रात भी ऐसे ही किसी एक नशेड़ी युवक जिसका नाम जिग्नेश बताया जा रहा है, उसने अपने ही एक रोहित सादेरा नामक साथी के साथ, विनय नामक युवक को किसी बहाने से राजगढ़ नाके पर बुलाया और उससे कहा कि मुझे धूम्रपान करना है, धूम्रपान करवा कर मुझे घर छोड़ देना, वह युवक यग्नेश को लेकर शिवगंगा चौराहा के सामने धरमपुरी रोड पर ले गया जहां उक्त युवक यगनेश के साथी पहले से ही मौजूद थे, इन 6 लोगों ने पहले तो इस युवक से गाली गलौज की, अर्नगल आरोप लगाए, उसके बाद तकरीबन 2 घंटे तक बेरहमी से मारपीट की गई.. मारपीट के बाद जो आरोप इन नशेड़ी युवकों द्वारा लगाए जा रहे थे वह हथियार की नोक पर कबूल भी करवाए गए और यह धमकी दी गई कि अगर तू यह कबूल नहीं करता है तो तुझे यही काट दिया जाएगा, मारे डर और दबाव के उक्त युवक ने जिसे उन्होंने कहा वैसा कबूल किया और युवक का वीडियो बना लिया गया, वीडियो बनाने के बाद और नृशंसता एवं बेरहमी से पीटा गया और जबरदस्ती झाबुआ कोतवाली ले जाया गया, थाने पर नशेड़ी युवकों में से तीन युवकों ने इस युवक पर आरोप लगाकर आवेदन दिया और जब उक्त युवक ने अपनी सफाई देना चाही तो बजाय सुनने के 1 आवेदन लेकर चलता कर दिया गया, घटना को तकरीबन 36 घंटे होने को है, आवेदन दोनों की तरफ से दिए जा चुके हैं लेकिन शायद इन तस्वीरों को देखने के बाद भी झाबुआ पुलिस से F.I.R लायक नहीं मानती है। शायद इसीलिए ही नशेड़ी मस्त है, जनता त्रस्त है और पुलिस सुस्त है, खबर के लिखे जाने तक ना कोई जांच की गई थी, ना कोई पूछताछ की गई थी और जिस युवक के साथ मारपीट की गई है उसके दोनों मोबाइल भी थाने पर जब्त किए जा चुके हैं, देखने वाली बात यह है की एक पक्ष की ओर झुकाव और दूसरे पक्ष से भेदभाव क्या यही सेवा सुरक्षा और सद्भाव का सचित्र उदाहरण है ??
इस घटना के बाद झाबुआ पुलिस की पेट्रोलिंग पर भी कई सारे सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं ,क्योंकि रात की 8-9 बजे किसी युवक के साथ इस तरह मारपीट की जाती है तो देर रात निकलने वालों को अब सोच कर अपने घर से निकलना पड़ेगा..!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *