भोपाल, एजेंसीः प्रदेश के निकाय चुनावों में भाजपा ने अपना परचम फहराते हुए चार निगमों, पांच निकायों पर कब्जा जमा लिया। चार नगर पालिका निगम भोपाल, इंदौर, जबलपुर, छिन्दवाडा और नगर पालिका तथा नगर परिषदों में मतदान 31 जनवरी को हुआ था। भाजपा के आलोक शर्मा ने कांग्रेस के कैलाश मिश्रा को 86 हजार 355 मतों से हराकर महापौर की सीट पर कब्जा जमाया। मतगणना के बाद आए नतीजों के अनुसार आलोक शर्मा को 4 लाख 38 हजार 934 वोट मिले, जबकि कैलाश मिश्रा को 3 लाख 54 हजार 107 वोट मिले। इंदौर में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालिनी गौड़ ने कांग्रेस की अर्चना जायसवाल से 2 लाख 86 हजार 366 वोटों से बढ़त बना रखी थी। यह लगातार चौथी बार है, जब भाजपा इंदौर नगर निगम पर कब्जा कायम रख रही है। इसके अलावा भाजपा ने शहर के 85 वार्डों में से 61 वार्डों में भाजपा, 17 में कांग्रेस और 7 में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। नगर निगम गठन के बाद हुए पहले चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी कांता सदारंग ने कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना सूर्यवंशी को पराजित कर दिया है। कांता को कुल 61729 मत मिले। उन्होंने कल्पना को 9578 मतों से पराजित किया। वार्डों के लिए हुए चुनाव में भी भाजपा ने परचम लहराया है। भाजपा के 28, कांग्रेस के 19 और 1 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीते हैं। जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी स्वाती गोडबोले ने महापौर पद पर जीत दर्ज की। स्वाती ने 85 हजार 491 वोटों से जीत दर्ज की। भाजपा ने शहर के 79 वार्डों में से 41 पर, जबकि कांग्रेस ने 28, निर्दलीय ने 8 व शिवसेना दो सीटों पर जीत दर्ज की है। Post navigation द्वितीय चरण का मतदान थांदला एवं मेघनगर में 5 फरवरी को सात बजते ही शुरू हो गया मतदान, कही भारी उत्साह, तो कही धीमा मतदान